गाजीपुर, अगस्त 8 -- गाजीपुर। भाजपा की ओर से संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही संत रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा शनिवार को जिले के विभिन्न मंडलों में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर पहुंची। यात्रा के दौरान बिरनो मंडल के नरहरपुर व शाहपुर, सदर पूर्वी मंडल के नेवादा, लावा, आरीपुर, परवा, महुवारी व चौरही तथा सुहवल मंडल के मेदनीपुर, डीहिया, मलसा, ढढ़नी, सोनवल और सुहवल गांवों में संत रविदास के मंदिरों पर पावन कलश स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में यात्रा में सहभागिता करते हुए संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: संत रविदास कलश...