कलश यात्रा निकाल श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
गाजीपुर, मई 20 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम असाव में सनातन सेवा समिति वाराणसी के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं धार्मिक अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन निकाली गई विशाल कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का नेतृत्व प्रख्यात संत हरिशानन्द महाराज ने किया। पीले वस्त्रों में सजी महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। भक्ति गीतों, भजनों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्राम असाव के लिए यह आयोजन सौभाग्य की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सात दिनों तक चलने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.