गाजीपुर, मई 16 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के पाली में 15 मई से आयोजित होने वाली श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य कलश यात्रा शुक्रवार को पाली शिव मंदिर से निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर अवराकोल होते हुए टौंस नदी तक पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने विधि विधान से जल भरकर कर पुनः यज्ञ स्थल तक पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया। यज्ञाधीश पं. भगवती महाराज एवं आचार्य पं. पवन मिश्रा ने बताया कि 16 मई को अरणी मंथन विधि से अग्नि प्रकट सम्पन्न होगा। यह भी पढ़ें- अरणी मंथन के साथ विराट शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ पूजन प्रातः सात से 10 बजे तक एवं श्रीरामकथा का प्रवचन सा...