गाजीपुर, फरवरी 26 -- गाजीपुर। शहर के रायगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति स्थापना गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर लाल दरवाजा कोतवाली, आमघाट, झुन्नूलाल चौराहा और परसपुरा होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन में पंडित श्रीकृष्ण मुरारी पाठक, अजय अग्रवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.