गाजीपुर, फरवरी 24 -- जमानियां। कस्बा बाजार के पठान टोली स्थित चौरसिया मोहल्ला में नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों में प्राण संचार कर मंदिर के गर्भगृह में भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि आम के पत्तों और नारियल से सुसज्जित कलश को पंचतत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के प्रतीक रूप में स्थापित कर पूजन किया गया। मंत्रोच्चार, मूर्ति स्नान और शुद्धिकरण के बाद देवता का आह्वान किया गया। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा एनएच-24 मार्ग से कस्बा बाजार होते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिवत पूजन कर अनुष्ठान संपन्न हुआ। समारोह के दौरान श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.