लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। भगवान चित्रगुप्त कथा समिति की ओर से जवाहर भवन स्थित चित्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त और श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। उससे पहले श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास संत रमेश शुक्ला ने श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। अध्यक्ष बलदाऊ श्रीवास्तव ने बताया कि कथा दो मार्च तक रोजाना शाम चार से सात बजे तक चलेगी। कलश यात्रा एवं कथा में मुख्य रूप से अध्यक्ष बलदाऊ श्रीवास्तव, सचिव अमित श्रीवास्तव, दिलीप यशवर्धन, विजय बहादुर लाल, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, सविता सक्सेना, अशोक निगम आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.