बस्ती, नवम्बर 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान आयोजित 151 कुंडीय महायज्ञ के लिए गुरुवार को गायत्री परिवार के लोगों ने कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं पीला वस्त्र पहने और सिर पर कलश रख कर गायत्री मंत्र का जाप करती रहीं। ट्रालियों पर रामदरबार, शिव दरबार, भारत माता सहित विभिन्न प्रकार की झांकियों भी निकाली गई। यज्ञ स्थल से निकल कर कलश यात्रा पक्के बाजार, गांधीनगर, स्काउट भवन, जनता होटल, कंपनीबाग, शास्त्रीचौक होते हुए कुआनो नदी पर पहुंचा। वहां पर नदी का पवित्र जल कलश में भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर वापस आईं। शांतिकुंज हरिद्वार से आए राजकुमार भृगु ने सद्गुरु ज्ञान गंगा और कलश यात्रा की रचना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह आयोजन अपने आप में अनूठा है। चार दिनों तक कॉलेज के मैदान में वैदिक और याज्ञिक कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.