वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी। भारत भारती परिषद की ओर से गुरुवार सुबह श्री मुकुंद गोपाल प्रभु के मंगला दर्शन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 108 महिलाएं मंगल कलश लेकर भक्तिगीत गाते हुए आगे बढ़ रही थीं। वहीं, गाजे-बाजे और शहनाई वादन के साथ भक्तजन 'श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी' गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा में संस्था के अध्यक्ष अशोक वल्लभदास, आचार्य दिलीप शास्त्री, अम्बुज कृष्ण शास्त्री, राजीवन द्रविड़, राकेश तिवारी, गौरव अग्रवाल, डॉ. मीना रानी, डॉ. भूमिका गर्ग, डॉ. रचना अग्रवाल, पूजा रस्तोगी, सिद्ध प्रसाद पांडेय, रिषभ जायसवाल समेत सैकडों भक्तजन शामिल हुए। दोपहर में शोभायात्रा भागवत कथा स्थल अग्रवाल भवन, आसभैरो पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.