गिरडीह, अप्रैल 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अटका अंतर्गत लक्षीबागी में नवनिर्मित पार्वती माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा के साथ आज मंगलवार को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। महायज्ञ के दौरान रोज रात्रि में प्रवचन किया जाएगा। 7 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत होगी और 15 अप्रैल को हवन, कन्या भोजन और ब्राह्मण भोजन के साथ इसका समापन होगा। इस बीच 14 अप्रैल को नगर भ्रमण और 15 अप्रैल को माता पार्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। साथ ही यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। धार्मिक झंडे और पताके से माहौल भक्तिमय हो गया है।...