दुमका, मार्च 3 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड क्षेत्र के सिकटिया पंचायत अंतर्गत केन्दुवाटांड़ गांव में सोमवार को श्री श्री 108, 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य एवं आध्यात्मिक शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत 108 कन्याओं द्वारा निकाली गई आकर्षक कलश यात्रा से की गई, जिसने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। शोभायात्रा के साथ गूंजते हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। रात्रि में गंधा कार्यक्रम के साथ अखंड हरिकीर्तन का विधिवत शुभारंभ किया गया, जो लगातार 24 प्रहर तक चलता रहेगा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और गांव में आध्यात्मिक उत्साह चरम पर है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.