मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरगी जगदीश गांव में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय श्रीश्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञशाला परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा खैरा, धनुपरा और कोलवारा गांव होते हुए बड़कागांव ढाला स्थित कदाने नदी तट पर पहुंची। वहां यज्ञाचार्य पंडित सच्चिदानंद पाठक के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने जलबोझी की। इसके बाद देवी-देवताओं के जयघोष के साथ मठिया, नरगी जीवनाथ और नरगी जगदीश गांव का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु पुनः यज्ञशाला परिसर पहुंचे। महायज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि 19 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित महायज्ञ में संतों का प्रवचन, रासलीला, भव्य मेला, खेल-तमाशा, झूला, मौत का कुआं तथा देवी-देवताओं की 61 आकर्षक प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.