शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- शाहजहांपुर। शैव्य महाप्रदोष मंडल की ओर से बाबा विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इसके लिए गुरुवार को हनुमत धाम से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित 101 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं जल से भरे कलश लेकर चौक घंटाघर होते हुए टाउन हॉल पहुंचीं, जहां यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा में राधा गुप्ता, एकता गुप्ता, रुचि गुप्ता, नेहा पांडे, मनोरमा गुप्ता और निशा बरनवाल शामिल रहीं। यज्ञ के मुख्य यजमान जितेश गुप्ता और राजदीप गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम 11 दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह भगवान शिव का अभिषेक और शाम को वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ किया जाएगा। यज्ञ के आचार्य अमित त्रिवेदी और जनार्दन पांडे हैं, जो पिछले 13 वर्षों से इस आयोजन से जुड़े हुए हैं।

हिंदी ह...