आगरा, मार्च 11 -- गणेश दुर्गा महोत्सव कमेटी की ओर से लंगड़े की चौकी, शास्त्री नगर में आयोजित 10 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं और महिलाओं की सहभागिता से निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्राचीन हनुमान मंदिर लंगड़े की चौकी में हनुमान जी की आरती उतारकर किया। इसके बाद मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भाग लिया। भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कथा व्यास भरत उपाध्याय ने कलश यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.