काशीपुर, अप्रैल 10 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक कोतवाली के सामने स्थित धर्मशाला में किया जाएगा। कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजक हरीश ग्रोवर एवं प्रदीप गोयल ने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह नौ बजे से कलश यात्रा निकलेगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक कथा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को कथा के समापन के बाद शाम को फूलों की होली खेली जाएगी। अगले दिन हवन-पूजन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.