बलरामपुर, मार्च 22 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। क्षेत्र के विलंटगंज स्थित श्री पवन पुत्र हनुमान मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य 208 कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा क्षेत्र भक्ति भाव में सराबोर हो गया। कलश यात्रा का नेतृत्व आचार्य पंडित दद्दन मिश्रा, अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम जी वर्मा ने किया। यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर करीब तीन किलोमीटर दूर अमघटी घाट स्थित विसुही नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से जल भरकर कलशों में स्थापित किया गया। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर पहुंची और धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। पूरे मार्ग में भक्तों ने भजन-कीर्तन, जयकारों, ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि से माहौल को भक्तिमय बना दिया। महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.