बलिया, मई 2 -- भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोरंटाडीह (उजियार) स्थित हथियाराम मठ परिसर में नवनिर्मित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ की कलश यात्रा शनिवार को गाजे-बाजे के साथ निकली। भक्ति भजन गाते और डीजे के भक्ति धुनों पर झुमते श्रद्धालुओं उजियार गंगा घाट पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा और पुन: यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां आचार्यों ने वैदिक विधि से कलश स्थापित कराया।महामंडलेश्वर आत्म प्रकाश यति के देख-रेख में आयोजित इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 10 मई को एवं भण्डारा 11 मई को सुनिश्चित है। प्रतिदिन पंडित मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में सहयोगी आचार्यों द्वारा मानवता के कल्याण के लिए पावन आहुतियां दी जाएंगी। रोज शाम छह से रात 10 बजे तक विभिन्न कथा वाचकों द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.