रांची, अप्रैल 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। लुपुंग महलीटोला में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार ने महिलाओं को कलश देकर इसका शुभारंभ किया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, मुखिया शांति देवी, पंसस कुंती देवी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन के उपरांत स्वर्णरेखा नदी से जल भरकर मंदिर में मंडप प्रवेश और अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ गोविंदपुर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आरंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...