गिरडीह, मार्च 21 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के जमखोखरो विश्वकर्मा टोला में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को महिलाओं एवं युवतियों ने कलश यात्रा निकालकर सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यज्ञाचार्य जन्मेजय शास्त्री के नेतृत्व में कुंवारी कन्या एवं महिलाओं ने कलश लेकर जमखोखरो, हीरोडीह, किसगो दुर्गा मंडप होते हुए नावाआहार पहुंची। जहां यज्ञाचार्य के नेतृत्व में देवी-देवताओं का आह्वान के उपरांत कलशों में जल भर कर यज्ञ स्थल लाया गया। बताया कि अनुष्ठान में अयोध्या से आयी जानकी किशोरी जी के द्वारा कथा प्रवचन किया जाएगा। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मुरली यादव, सचिव सोनू यादव, कोषाध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा, पुजारी अंगलाल विश्वकर्मा, रामधनी विश्वकर्मा, आशीष शर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, गौतम सिंह, रंजीत विश्वकर्मा, दुर्गा वि...