हमीरपुर, जनवरी 6 -- राठ, संवाददाता। चौपेश्वर मंदिर में मंगलवार से शुरू हुई हनुमान कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। पहली बार हो रही हनुमान कथा के आयोजन से लोगों में हर्ष व्यक्त है और जगह जगह कलश यात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। मंगलवार से 11 जनवरी तक हनुमान कथा का आयोजन चौपरेश्वर मंदिर के गौरीशंकर धर्मशाला में किया जा रहा है। कलश यात्रा के साथ हनुमान कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा गायत्री मंदिर से निकल कर चौपरेश्वर मंदिर तक पहुंची। इस दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीत पर महिला नृत्य कर चल रही थी। कलश यात्रा का चेतन दास विद्यालय के पास दृढ़ोमर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता राष्ट्रवादी और उनकी कार्यकारिणी सदस्यों ने शोभा यात्रा पर फूल बरसा कर स्वागत किया। हनुमान कथा के समापन के बाद 12 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.