गिरडीह, अप्रैल 12 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के सापामारण गांव में रविवार से श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में युवतियों एवं महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर जय श्री राम के उद्घोष के साथ गाजे-बाजे सहित पूरे गांव का भ्रमण किया और पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह ने भी कलश यात्रा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यज्ञ एक प्राचीन वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जो वातावरण को शुद्ध करने, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और आत्मिक उन्नति के लिए किया जाता है। यज्ञ देवपूजा, संगतिकरण और दान का समन्वय है, जो मानसिक शक्ति बढ़ाने, रोगों से मुक्ति और समाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.