कलश यात्रा के साथ सैदपुरा में श्री रूद्र महायज्ञ प्रारम्भ
बलिया, जून 1 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मलमास के पवित्र माह में श्री सैदनाथ मंदिर सैदपुरा पर हो रहे श्री रूद्र महायज्ञ के लिए सोमवार को कलशयात्रा निकाली गई। नौ जून तक चलने वाले नौ दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ की कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, बैण्ड बाजा के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर सकरपुरा, सुल्तानपुर होते हुए सरयू नदी तट पर पहुंची। वहां से श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी का कलश में जल लेकर वापस बाबा मंदिर पर लौटे। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। 'श्री सैदनाथ बाबा की जय' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज गया।महायज्ञ में दो जून को मंडप प्रवेश तीन जून को अरणि मंथन होगा। यह भी पढ़ें- श्री रुद्र महायज्ञ को ले शेखपुरवा में आज निकलेगी कलशयात्रा पंडित राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में महायज्ञ में पूजन होगा। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.