गिरडीह, मई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ।

कलश यात्रा का आयोजन नगर के आईसीआर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर मंदिर में मारवाड़ी ब्राह्मण चेरिटेबल ट्रस्ट गिरिडीह द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन प्रतिष्ठित ब्रह्मचारी परमपूज्य स्वामी श्री नरेन्द्राचार्य जी महाराज कर रहे हैं। मंगलवार को ढोल-नगाड़ों के साथ श्री श्याम मंदिर से निकली कलश यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंची। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर परिसर में कलश स्थापना की गई। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन के मुख्य यजमान उषा किरण शर्मा पत्नी स्व. जगदीश प्रसाद शर्मा तथा पुत्र अभिषेक कुमार शर्मा एवं...