जामताड़ा, मार्च 12 -- कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बिंदापाथर, प्रतिनिधि।फतेहपुर प्रखंड के खामारबाद पंचायत अंतर्गत कालूपहाड़ी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा से हुई। इसमें 251 कन्याओं और महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भाग लिया। गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तिलाकी स्थित ठाकुर पोखर पहुंची। यहां पुरोहित भगीरथ पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालु महिलाओं ने पोखर से पवित्र जल भरकर कलश मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.