देवघर, मार्च 19 -- सारठ,प्रतिनिधि। प्रखंड अवस्थित आराजोरी पंचायत के बलथरा गांव में बुधवार को भव्य व आकर्षक कलश यात्रा के साथ 7 दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा को लेकर बलथरा गांव के काली मंदिर प्रांगण स्थित यज्ञ मंडप से 1101 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने ढोल नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ कलश लेकर हजारों ग्रामीणों के साथ अजय पतरो व जयंती नदी का संगम दोमुहान घाट पहुंचे। जहां पर आचार्य तुलसीनारायण झा की अगुवाई में पंडित शिवप्रसाद झा, रमेश चंद्र झा, नीरज झा, उपेन्द्र झा समेत 13 पंडितों द्वारा मुख्य यजमान रमेश यादव सपत्नीक को विधि विधान से गणेशादि पंचदेवता, बरुण देव, जलमातृका समेत अन्य देवी देवताओं का आह्वान कर पूजा अर्चना कराते हुए कलश में जल भरवाया। जिसके बाद सभी महिलाओं व कुमारी कन्याओं ने माथे पर जलभरा कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.