आरा, जून 2 -- -सलेमपुर गांव स्थित नरेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित नरेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्र यज्ञ का शुभारंभ हो गया। यज्ञ के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और युवतियों ने कलश यात्रा में भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्र यज्ञ का शुभारंभयज्ञ का आयोजन सुबह वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं का जत्था यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे और जयघोष के साथ सलेमपुर गंगा नदी घाट के लिए रवाना हुआ। गंगा घाट पर विधि-विधान के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष ...