पूर्णिया, मार्च 8 -- बायसी, एक संवाददाता।अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के हरिणतोड़ पंचायत स्थित माला बाजार में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ हो गया। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 7 मार्च से 13 मार्च तक चलेगा जिसमें कीर्तन, दैनिक पूजा, रासलीला और भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कलश शोभायात्रा से पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं, किशोरियों और बालिकाओं ने सिर पर कलश लेकर माला बाजार स्थित यज्ञ प्रांगण से कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा हरेरामपुर चौक होते हुए एनएच-31 के पश्चिम चौक स्थित परमान नदी घाट तक पहुंची। परमान नदी के घाट पर विधि-विधान से कलश में जल भरकर अभिषेक किया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु महिलाएं और बालिकाएं सिर पर कलश लेकर वापस यज्ञ स्थल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.