बोकारो, जनवरी 23 -- तेनुघाट। बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा तेनुघाट का परिभ्रमण करते हुए दामोदर नदी पहुंची। यहां कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा तेनुघाट न्यू मार्केट स्थित शिवालय पहुंची। यहां कलशों को स्थापित कर दिया गया। धार्मिक अनुष्ठान से इलाके का वातावरण बदल गया है। शाम में गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी पहुंची। यहां दीप प्रज्ज्वलित कर संध्या आरती का प्रारंभ किया। जबकि आगामी 29 जनवरी को महाभंडारा का आयोजन किया जायेगा जिसमें झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में दया शंकर गुप्ता और दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि बनारस के विद्वान ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.