बोकारो, अप्रैल 13 -- कलश यात्रा के साथ सेक्टर 4 एफ पीलगड़िया खटाल स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में रविवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया l इस अवसर पर पिलगड़िया खटाल से महिला श्रद्धालुओं ने पीला वस्त्र धारण कर अपने सिर पर मंगल कलश लेकर गाजे बाजे के साथ चल रही थी l यह कलश यात्रा पिलगड़िया खटाल से शुरू होकर सेक्टर 4 जगन्नाथ मंदिर स्थित सूर्य सरोवर तक गया l जहां पर महिला श्रद्धालु मंत्र उच्चारण के बीच अपने मंगल कलश में जल को भरकर वापस अपने सिर पर लेकर सेक्टर 4 एफ स्थित पिलगड़िया खटाल स्थित संकट मोचन मंदिर में जाकर कलश को सजा दिया गया l इसके बाद हनुमान मंदिर में पंडित के मंत्रौच्चारण के बीच विधिवत पूजा पाठ शुरू किया गया। पूजा के बाद राम भक्त हनुमान की आरती पूजन किया गया व बांस के सहारे ध्वजारोहण भी किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.