गिरडीह, फरवरी 25 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज में श्री श्री 108 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में 151 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा की शुरुआत मथानी चौक स्थित हनुमान मंदिर से हुई। गाजे-बाजे और जय श्रीराम के नारों के बीच श्रद्धालुओं का जत्था कुलमती नदी तक पहुंचा। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित दीनदयाल पाठक, रामकिंकर उपाध्याय द्वारा धार्मिक विधि-विधान से कलश में जल भरवाया गया। धार्मिक विधियां पूरी कर श्रद्धालु जल से भरे कलश लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे, जहां महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.