गिरडीह, मार्च 20 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के गिरिडीह पंचायत अंतर्गत बरवाडीह, घुठिया एवं सियारी क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां 19 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले श्री श्री 1008 रामचरित मानस नवाह परायण सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के भव्य आयोजन को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में यज्ञस्थल से 251 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर माथे पर कलश लेकर ढोल-नगाड़ों एवं गाजे-बाजे के साथ गिरिबरवाडीह स्थित उत्तर वाहिनी नदी तट तक यात्रा की। वहां यज्ञाचार्य पंडित कुंदन तिवारी एवं अन्य विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक कलश में जल भरवाकर यज्ञमंडप में स्थापित किया गया।नौ दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का मा...