गिरडीह, फरवरी 14 -- कलश यात्रा के साथ श्री श्री रुद्र महायज्ञ शुरू राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के नवागढ़ चट्टी स्थित झलबाद श्री सीताराम सेवा आश्रम ठाकुरबाड़ी में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित श्री श्री रुद्र महायज्ञ का शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे और जयघोष के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित चित्रकूट के प्रखर प्रवक्ता युवा महंत श्री श्री 1008 स्वामी सीतारामशरण महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा और सनातन की मजबूती के लिए रुद्र महायज्ञ जैसे अनुष्ठान अत्यंत आवश्यक है। यह केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। आश्रम में यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.