कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
लखीमपुरखीरी, जून 17 -- पड़रिया तुला। विकास खण्ड बिजुआ के कस्बा पड़रिया तुला स्थित श्री ठाकुर जी मंदिर परिसर में बुधवार को सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक जयघोषों और भक्ति गीतों के बीच निकली इस कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यज्ञ स्थल से शारदा नदी तट तक पहुंचीं। तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश बरकरार रहा। शारदा नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां शारदा नदी और कलशों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद महिलाओं ने अपने कलशों में पवित्र जल भरा और यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा से गूंज उठा सुंदर धर्मपुर चिकनी, नवकुंज महायज्ञ की शुरुआत यज्ञ स्थल पहुंचकर इस पवित्र जल से मंडप और यज्ञ परिसर का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.