गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पांच दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव को लेकर सोमवार को बरमसिया से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। लाल-पीले परिधान में महिलाएं व कुंवारी कन्याएं गाजे-बाजे के साथ माथे पर कलश लेकर निकली। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान श्री राम के जयकारे लगा रहे थे। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में श्रद्धालु बरमसिया व आसपास क्षेत्र का भ्रमण करते हुए उसरी नदी पहुंचे। यहां विधि-विधान से कलश में जल भरा गया। इसके बाद वापस कलश यात्रा बरमसिया स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। निवास स्थान पर 18 मई 2026 से पांच दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गंडक नदी तट पर नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा मुख्य यजमान अंजनी सिन्हा ने बताया कि श्री वृंदावन धाम के अंतरराष्ट...