गढ़वा, मार्च 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कलश यात्रा और विशेष पूजा के साथ रामलला मंदिर में नौ दिनों के लिए श्रीरामनवमी महोत्सव का शुभारंभ हो गया। महोत्सव के तहत प्रतिदिन श्री रामचरित मानस पाठ और बौद्धिक अमृत वर्षा स्वरूप प्रवचन कार्यक्रम किया जा रहा है। गुरुवार को बाजा गाजा और मंगल गीत के साथ श्री रामलला मंदिर सोनपुरवा से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, गांधी नगर, पानी टंकी होते हुए शिव मंदिर सोनपुरवा पहुंची। वहां के पवित्र कुंड से जल लेकर भक्तगण गढ़वा रेहला मार्ग होते हुए पुनः श्री रामल्ला मंदिर पहुंचे। वहां सभी कलश धारियों का पैर प्रक्षालन किया गया। तत्पश्चात विद्वान आचार्य श्री संजय कृष्ण शास्त्री जी और उनके सहयोगियों रविंद्र पांडेय और राकेश पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना कराई। आरती और प्रसाद वितरण के ...