गिरडीह, जून 21 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के नईटांड़ गांव में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री दुर्गा सप्तशती सप्तदिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ। श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयघोष और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। यज्ञाचार्य पंडित भीम पाण्डेय एवं उप यज्ञाचार्य पंडित साकेत पाण्डेय (प्रयागराज) के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। यज्ञ के मुख्य यजमान जितेन्द्र प्रसाद वर्मा ने विधिवत पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। कलश यात्रा में जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा, मुखिया आशुतोष कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य राजेश वर्मा, झारखंड धाम भाजपा मंडल अध्यक्ष सह मु...