रांची, मार्च 20 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी के तुलसी पोखर काशीडीह स्थित श्रीराम मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल भरकर मंदिर परिसर में विधिवत स्थापना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित मनोरंजन उपाध्याय एवं दीनबंधु उपाध्याय के सानिध्य में पहले दिन के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। आयोजकों के अनुसार अनुष्ठान की पूर्णाहुति 23 मार्च को होगी। इस दौरान सीताराम-हनुमत पूजा, रामचरित मानस पाठ, भजन संध्या, आरती और महाप्रसाद वितरण जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों के साथ बंगाल से आई भजन मंडलियां भी अपनी प्रस्तुति देंगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो हुए शामिल:अनुष्ठान के पहले दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो अपने समर्थकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.