बलरामपुर, मार्च 19 -- गैसड़ी, संवाददाता। जनकपुर स्थित मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर में 9 दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी, हरियाणा से आए महंत योगी दीनानाथ, कथावाचक संत सर्वेश महाराज तथा पुजारी प्रदीप पांडे ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। कलश यात्रा में 101 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल, आम्रपत्तों और नारियल से सुसज्जित कलश रखकर भाग लिया। जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा, वहीं डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यात्रा महादेव मंदिर से निकलकर तुलसीपुर-जरवा मार्ग होते हुए धोबहा नाले पहुंची, जहां पूजन के बाद जल भरकर पुनः कथा स्थल पर समापन हुआ। महंत मिथलेश नाथ योगी ने कहा कि भगवान राम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, धर्म और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.