सोनभद्र, मार्च 6 -- घोरावल। स्थानीय तहसील क्षेत्र के खरुआव गांव में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को 11 दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर परिसर से 101 कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली। ग्राम पंचायत में भ्रमण करते हुए कलश यात्रा अनादिकाल से प्रवाहित पुण्यदायिनी बेलन नदी के तट पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में नदी का पवित्र जल भरा। इसके पश्चात पुन: कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची और मंडप प्रवेश का कार्य विधि विधान से सम्पन्न हुआ। यहां यजमान आशुतोष मिश्रा को यज्ञाचार्य की तरफ से यज्ञ का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के आयोजक मंडल के सदस्य पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश शुक्ला ने बताया कि तीन यज्ञाचार्य 11 दिनों तक इस महायज्ञ का सविधि सम्पादन करे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.