लोहरदगा, मार्च 8 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा कुड़ू के बरवाटोली चौक के नजदीक नौ से पंद्रह मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में आस पास के दो दर्जन से अधिक गांवों के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। रविवार सुबह से ही विभिन्न गांवों के भक्त बरवाटोली स्थित कथा व यज्ञ स्थल पर जुटने के बाद ऐतिहासिक टीकों नदी पहुंचे। जहां पुरोहितों ने वृंदावन के पहुंचे कथा वाचक आचार्य प्रभुदास जी महाराज सहित सभी कलशधारी महिलाओं को विधिवत सामूहिक कलश पूजन कराने के बाद कलशों में नदी का पवित्र जल भरकर कलश बाजे गाजे की धुन पर जयकारे के साथ कलश यात्रा की शुरुआत की गई। बाजा गाजा, नगाड़ा टीम , झंडा पताको के साथ नारे लगाते चल रहे महिला पुरुष बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। लगभग दो किलोमीटर लंबी लाइन का कलश यात्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.