आगरा, मार्च 15 -- बालाजीपुरम, अलबतिया रोड स्थित हरिओम वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा का शुभारंभ श्रीमद्भागवत कथा पुराण एवं व्यास पीठ का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। इसके बाद बैंडबाजे के साथ पीले वस्त्र धारी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल गीत और भजन गाते हुए कलश यात्रा निकाली। पूरा बालाजीपुरम और अलबतिया क्षेत्र भक्ति में डूब गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि संत ही सनातन संस्कृति के रक्षक हैं। हमें प्राचीन ग्रंथों और संतवाणी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों का कल्याण हो सके। कथा व्यास हरकिशोर शास्त्री ने प्रथम दिन पर श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज से 24 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बज...