वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। अस्सी स्थित काशीधर्मपीठ रामेश्वर मठ से मंगलवार श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। मठ से अस्सी घाट तक गई यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए भाग लिया। पीठाधीश्वर स्वामी नारायणानंद तीर्थ ने अमृतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। कथाव्यास स्वामी नारायणानंद तीर्थ ने कहा कि श्रीमद्भागवत की रचना सच्चिदानंद भाव एवं सद्भावना की स्थापना के लिए की गई है। इसका उद्देश्य मानव हृदय में श्रद्धा, भक्ति और प्रेम जागृत कर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है। मुख्य यजमान के रूप में मिर्जापुर से देवमणि शुक्ला उपस्थित रहे। साथ ही आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी, मनोज मिश्रा, विनय तिवारी एडवोकेट, वंशी शुक्ला, योगेश चंद्र यादव, पंकज शास्त्री, वंदना त्रिपाठी, सागर गर्ग, अनुज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.