बरेली, अप्रैल 28 -- बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्री रामायण मंदिर से 108 कलशों के साथ निकली यात्रा नगर भ्रमण कर मंदिर पहुंची। मार्ग में भक्तजन पुष्पवर्षा करते रहे और भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा।सायं कथा के प्रथम दिवस पर कथा वाचक रवीन्द्रन शास्त्री महाराज ने देवपूजा, व्यास पूजन एवं भागवत महात्म्य का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.