सोनभद्र, जून 8 -- सोनभद्र,संवाददाता। विकास खंड रॉबर्ट्सगंज के बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ एवं संगीतमय प्रवचन का आयोजन सोमवार को किया गया। यह महायज्ञ एवं संगीतमय प्रवचन का सोमवार से शुरु होकर 14 जून तक चलेगा। महायज्ञ के पहले दिन यज्ञाचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 101 मंगल कलश का दिव्य पंचांग पूजन मंडप प्रवेश किया गया। एकादश वैदिक विद्वानों के माध्यम से वेद मंत्रों की ध्वनि से क्षेत्र गूंजयमान हो उठा। यज्ञ कमेटी के संरक्षक मुख्य यजमान अरविंद शरण सिंह, शीला देवी एवं चिंतेश बहादुर सिंह, बृज बहादुर सिंह ने श्रीमद्भागवत पुराण का संकल्प लेकर के पूजन अर्चन वंदन किया। यह भी पढ़ें- महाज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा महायज्ञ में सात बजे से दस बजे तक कथा प्रवचन के लिए श...