बोकारो, फरवरी 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। 17 से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। जय श्रीराम व हरि नाम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा का शुभारंभ बोकारो शहर के टू टैंक गार्डन सूर्य सरोवर से विधिवत पूजन-अर्चना के साथ किया गया। आचार्यों ने जल पूजन के बाद श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यज्ञ मंडप तक पहुंचे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया। भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। इस अवसर पर तैयारी समिति के मुख्य संरक्षक सुजीत उपाध्याय, अध्यक्ष अनिल सिंह, महासचिव जय सिंह पाली, सच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.