मुजफ्फर नगर, मई 19 -- नगर के बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा परिसर में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में हुआ। कथा आरंभ से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा बसंती नर्सिंग होम से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल ठाकुरद्वारा पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भगवान के जयकारों और संकीर्तन के बीच भक्ति भाव से झूमती नजर आईं। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे नगर का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया। यह भी पढ़ें- कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास भागवत किंकर ...