कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल
औरैया, मई 21 -- रुरुगंज, संवाददाता। अछल्दा विकासखंड क्षेत्र के गांव उड़ेलापुर में गुरुवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे गांव में भगवान के जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा भागवत पंडाल से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से झूमती नजर आईं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल धार्मिक रंग में रंग गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत भी किया।
कथा का आध्यात्मिक महत्व कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास आचार्य धर्मवीर जी महाराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.