मुजफ्फर नगर, मई 25 -- मुजफ्फरनगर शहर के पैलेस में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री श्यामाश्याम मंदिर से शगुन पैलेस तक 101 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूजन के बाद कथा व्यास पंडित जगमोहन भारद्वाज ने कथा प्रारंभ करते हुए पुरुषोत्तम मास (मलमास) में भागवत श्रवण की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि इस पवित्र मास में कथा सुनने से कई यज्ञों के समान पुण्य मिलता है।महाराज जी ने शुकदेव जी के जन्म की दिव्य कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान शिव से अमरकथा सुनकर एक तोता अमर हो गया, जो बाद में महर्षि वेदव्यास की पत्नी के गर्भ में 12 वर्षों तक रहा। यह भी पढ़ें- भागवत कथा श्रवण से मानव जीवन का होता है कल्याण : संगीता श्रीहरि के आश्वासन पर जन्म लेते ही ज्ञान-वैराग्य से पूर्ण शुकदेव जी वन की ओर चल दिए। आगे चलकर उन्होंने ही राजा परीक्षित क...