आगरा, अप्रैल 24 -- शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं और भक्तों ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण रहा। कथा वाचक आचार्य पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री ने पहले दिन परीक्षित की कथा सुनाई। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य ईश्वर भक्ति से आत्मकल्याण करना है। भक्ति के साथ ज्ञान और वैराग्य का समन्वय जरूरी है। तभी सच्ची शांति मिलती है। धुंधकारी की कथा का भी वर्णन किया गया। इसमें कुसंगति के दुष्परिणाम बताए गए। सत्संग और भागवत श्रवण को मुक्ति का मार्ग बताया गया। यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा व माखन चोरी लीला से भावविभोर हुए श्रद्धालु परीक्षित की भूमिका परमानंद सलूजा ने निभाई। समापन पर परमानंद सलूजा और...