गोपालगंज, मार्च 13 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय मां पीतांबरा पीठ बगलामुखी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले श्री सतचंडी महायज्ञ सह श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति की बैठक हुई। समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक महोत्सव 19 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। कलश यात्रा में करीब 1100 महिलाएं व कन्याएं शामिल होंगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीठाधीश्वर महर्षि शिवानंद परमहंस पीतांबर पीठेश्वर जी महाराज ने कहा कि आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ अनुष्ठान होगा। साथ ही प्रख्यात कथा वाचक महर्षि विप्रेंदु जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.