औरैया, मार्च 5 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम चिमकुनी में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया और पूरे गांव में भक्ति व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर सेंगर नदी तक पहुंची, जहां महिलाओं ने विधि-विधान से जल भरकर कलश को सिर पर धारण किया और भक्ति गीतों के साथ पुन: कथा स्थल तक पहुंचीं। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच यज्ञ स्थल पर कलश की स्थापना की गई। कार्यक्रम के व्यवस्थापक बाबा फकीर साहब महाराज सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव में आयोजित यह श्रीमद्भागवत कथा सात दिनों तक चलेगी। कथा के दौरान कथावाचक आचार्य अभिषेक द्विवेदी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.